Home Punjab पंजाब बंद का वाल्मीकि समाज की ओर से किया गया ऐलान, कल...

पंजाब बंद का वाल्मीकि समाज की ओर से किया गया ऐलान, कल क्या रहेगा बंद और क्या खुलेगा – असमंजस बरकरार, पढ़ें व देखें

बयूरो : बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पंजाब में रोष लगातार देखने को मिल रहा है। इसी के चलते जालंधर सहित अन्य शहरों से वाल्मीकि समाज संबंधी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से राज्यव्यापी पंजाब बंद का ऐलान किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने की घोषणा करते हुए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।

वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि बरनाला की घटना से समाज में भारी नाराजगी है और इसके विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब बंद रखा जाएगा। उन्होंने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व विभिन्न वर्गों से इस बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

समाज के प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि 27 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रखे जाएं, ताकि सफाई कर्मचारियों के समर्थन में एकजुटता दिखाई जा सके। पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन और धरनों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। स्कूल-कॉलेज बंद रहने का दावा वाल्मीकि समाज की ओर से की गई अपील/घोषणा के आधार पर है।