









बयूरो : मजीठा थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई एक घटना को लेकर पुलिस और शिरोमणि अकाली दल के बीच विवाद गहरा गया है। SSP रूरल सुहैल मीर कासिम ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि मजीठा थाने में कानूनी कस्टडी में रखे गए आरोपी जोबनप्रीत सिंह को छुड़ाने की सोची-समझी साजिश के तहत भीड़ जबरदस्ती थाने में घुस गई और पुलिस कार्रवाई में रुकावट डाली।