




बयूरो : जालंधर के बस्तियात क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार काला सिंघा रोड पर एक मकान में पुलिस को देह व्यापार के धंधा करने की शिकायत मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए जब ACP वेस्ट की अगुवाई में महिला कर्मियों संग मौके पर वहां रेड की गई तो मकान की ऊपरी मंजिल में बंद कमरे से 3 युवतियों को 2 लड़कों संग काबू किया गया। काबू व्यक्तियों को थाना-5 ले जाया गया है। अगली कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।