





बयूरो : जालंधर के थाना-1 के अधीन आते वार्ड-84 के पार्षद पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने नीरज जस्सल उर्फ कालू के खिलाफ थाना-1 में लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक को लहूलुहान करने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।