







• लोग 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना पूरी कर सकते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बड़े गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब देश के उन पहले राज्यों में से एक है, जहां यह कार्य शुरू किया जा रहा है। जनगणना 2027 के कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन स्व-गणना 16 से 30 नवंबर, 2026 तक होगी, जिसके बाद 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी।”