





बयूरो : जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को हरी झंडी दिखाई। सुशील रिंकू ने इस ट्रेन का स्टापेज जालंधर कैंट स्टेशन के लिए मांगा था, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत दे दी। अब ये वंदे भारत जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी और जालंधर समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।