





बयूरो : जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ नकाबपोश हमलावरों ने 1 युवक की कार पर फायरिंग कर दी। जानकारी अनुसार सफेद रंग की कार में सवार 4 नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के दौरान 1 गोली युवक की कार के दरवाजे में जा लगी और इस दौरान गाड़ी के शीशे भी टूट गए। गनीमत रही कि इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक की गाडी पर फायरिंग हुई है, ने CIA स्टाफ फगवाड़ा के 4 कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में विजिलेंस से गिरफ्तार करवाया था। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे पहले फोन पर धमकियां दी गई थीं कि वह केस में गवाही उनके हक में दे, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। हमलावरों ने फायरिंग के दौरान भी धमकी दी कि “यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।