Home Punjab जालंधर: जाम ही जाम, दिखा बड़ा असर, कई घंटे परेशान हुए राहगीर,...

जालंधर: जाम ही जाम, दिखा बड़ा असर, कई घंटे परेशान हुए राहगीर, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक ट्रॉला पलट जाने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। यह हादसा सुबह लगभग सवा 6 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे की सर्विस लेनें भी वाहनों से पूरी तरह भर गईं। इस मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रॉला पलटने के कारण यह रुकावट पैदा हुई है। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया और सड़क पर पलटे हुए वाहन को हटाकर ट्रैफिक को फिर से सुचारू करने के लिए काम शुरू किया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने हादसे ग्रस्त वाहन को हाईवे से एक तरफ करवा दिया और ट्रैफिक चालू हो गया।