Home Crime जालंधर: बड़ा हादसा मैक चॉइस टूल फैक्ट्री में, महिला सहित 2 की...

जालंधर: बड़ा हादसा मैक चॉइस टूल फैक्ट्री में, महिला सहित 2 की मौके पर मौत, 9 गंभीर घायल, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर अधीन आती धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया है। इस दौरान 9 गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें 1 महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि, मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में अचानक चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर गिर गया। इस दौरान उसकी चपेट में आने से 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान सिम्मी के रूप में है, जोकि करीब 10 दिन पहले ही इस फैक्ट्री में काम करने के लिए लगी थी। जानकारी के मुताबिक, महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद घायल और मृतक लोगों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल लोगों में से 2 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।