Home Crime जालंधर: Encounter कालेज प्रधानगी को लेकर फायरिंग करने वाले गुट के आरोपी...

जालंधर: Encounter कालेज प्रधानगी को लेकर फायरिंग करने वाले गुट के आरोपी का, पैर में लगी गोली, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के किशनगढ़ में कालेज प्रधानगी को लेकर अड्डे पर स्तिथ पेट्रोल पंप पर हुई 2 गुटों के बीच फायरिंग के मामले में पहले पुलिस ने अपराधियों की गाड़ियाँ बरामद की और उसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों का एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लखविंदर लाखा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लाखा के पैर में गोली लगी है और उसे नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लाखा करतारपुर के नवा गांव का रहने वाला है।

बता दें कि कुछ देर पहले ही आज कालेज के छात्रों की प्रधानगी को लेकर पैट्रोल पंप के बाहर भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों गुटों के बीच गोलियां चलने लगीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनकाऊंटर के दौरान काबू कर लिया है। जानकारी अनुसार आरोपियों ने पंप परिसर में करीब 10 से 15 राउंड फायर किए थे।