





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में भार्गो कैंप में दिन दिहाड़े ज्वेलर (विजय ज्वेलर) की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों अनुसार यह गिरफ्तारी अजमेर से की गई है। जल्द पुलिस के बड़े अधिकारी इस संबंधी प्रेस वार्ता कर जानकारी सांझा कर सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि शेष है लेकिन पुलिस सूत्रों अनुसार गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कुशल, करण व गगन के रूप में हुई है।