Home Sports जालंधर: खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते...

जालंधर: खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं : नितिन कोहली

हंसराज स्टेडियम में आयोजित प्रो बैडमिंटन लीग में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नितिन कोहली, खिलाड़ियों को दिया प्रोत्साहन

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के प्रसिद्ध हंसराज स्टेडियम में प्रो बैडमिंटन लीग का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई नामी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस लीग का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। लीग के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिसे यदि सही दिशा दी जाए तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। नितिन कोहली ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जालंधर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे और “फिट सेंट्रल” जैसे अभियानों के जरिए खेल संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

इस अवसर पर अजय चोपड़ा, मनीश शर्मा, मुनीष जैन, सुनील शर्मा, नितिन शर्मा, डॉ. एन.के. शर्मा, अमित गांधी, अंकुश सूरी, आशीष कुमार, अर्जुन और सुनीक सहिगल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आयोजन समिति की सराहना की।