Home Sports शाबाश भारतीय महिला क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका को कड़े मुकाबले में हराकर...

शाबाश भारतीय महिला क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका को कड़े मुकाबले में हराकर बनी वर्ल्ड कप चैंपियन, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दक्षिण आक्रिका ने भारतीय महिलाओं को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन ही बना पाई थी। जिसका पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्तान वुल्फ़ार्ट की सेंचुरी की मदद से भी नहीं बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 246 पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 52 रनो से दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से शफ़ाली वर्मा व दीप्ति शर्मा ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी तथा ऋचा घोष ने बल्लेबाजी व श्री चरणी ने बढ़िया गेंदबाजी की। इस बार विश्व को भारत के रूप में नई महिला टीम बतौर वर्ल्ड कप चैंपियन मिली है।