जालंधर: OMG! रेप का मर चुका आरोपी गिरफ्तार, 7 वर्ष पुराने मामले में 4 वर्ष पहले पेरोल पर आकर बनाया Death Certificate और पहचान बदल कर बुआ के घर रहने लगा, पढ़ें व देखें
ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने गैंग रेप मामले में सजा काट रहा आरोपी जो पेरोल पर बाहर आया तो वापिस उसका Death Certificate मिला और उसे कैदीयों की सूची से हटा दिया गया। जानकारी अनुसार रेपिस्ट हिमांशु मरा नहीं था बल्कि पहचान बदल कर रह रहा था और उसने नकली मृत घोषणा पत्र रिकॉर्ड में लगवाया था। वह जेल से 8 अक्टूबर, 2021 को पैरोल पर बाहर आया था। उसके परिवार ने एक डेथ सर्टिफिकेट जेल प्रशासन को सौंपा कि उनका बेटा हिमांशु मर चुका है। जेल प्रशासन ने भी उसे अपने रिकॉर्ड में मुर्दा मान लिया। अब हिमांशु मुखबिरों अनुसार जिंदा निकला तो उसके खिलाफ थाना-1 में एक और केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि डेथ सर्टिफिकेट बनाने वाले गैंग को पकड़ा जा सके। वर्तमान में हिमांशु अपनी पत्नी संग सुनील पहचान के साथ बुआ के घर रह रहा बताया जा रहा है। उसके पास सुनील नाम वाला आधार कार्ड भी मिला है। थाना – 1 पुलिस ने वीरवार को उसे तब पकड़ा जब वह पुलिस देखकर भागने लगा था। वह अपना नाम सुनील बता रहा था। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। फिर पुलिस ने सरकारी रिकॉर्ड निकलवाया तो सुनील का हुलिया, कद पूरी तरह से हिमांशु के साथ मैच हो गया। आरोपी नहीं माना तो फिंगर प्रिंट्स टीम बुलाई गई। रिपोर्ट में साबित हुआ कि सुनील व हिमांशु दोनों एक ही शख्स हैं।