Home Crime जालंधर: क्रॉस FIR रसूखदार लड़ाई मामले में! फगवाड़ा रोड स्तिथ रिसोर्ट मालिक...

जालंधर: क्रॉस FIR रसूखदार लड़ाई मामले में! फगवाड़ा रोड स्तिथ रिसोर्ट मालिक के बेटे कियूष चावला सहित Lakshay International के अक्षय अरोड़ा व कोणार्क मरवाहा नामजद, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): गत दिनों नकोदर रोड स्तिथ फेक वेडिंग समारोह की पार्किंग से आरम्भ हुए विवाद में कुछ रसूखदारों में थाना-2 अधीन पड़ते इलाके मे फूटबाल चौक से चिक चिक चौक के बीच खूनी टकराव हुआ था जिसमें संबंधित थाना द्वारा एक FIR दर्ज की गई थी जिसमे दीपक डाबर को नामजद किया गया था।

इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जहाँ पहले SHO दूसऱे पक्ष की शिकायत व MLR को SUSPECTED बता रहे थे वहीं अब क्रॉस FIR यानी DDR काट दी गई है।

जानकारी अनुसार दीपक डाबर की शिकायत पर अब फगवाड़ा रोड स्तिथ मशहूर रिसोर्ट मालिक के बेटे कियूष चावला पुत्र राकेश चावला उर्फ़ बिट्टू निवासी न्यू मॉडल टाउन, फगवाड़ा सहित लक्ष्य इंटरनेशनल के अक्षय अरोड़ा पुत्र जतिंदर कुमार उर्फ़ सन्नी निवासी मॉडल टाउन, जालंधर व कोणार्क मरवाहा पुत्र भारत भूषण मरवाहा वासी न्यू जवाहर नगर, जालंधर को नामजद किया गया है।

जहाँ एक ओर अभी तक FIR में नामजद दीपक डाबर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी वहीं अब उसी की शिकायत पर क्रॉस FIR भी दर्ज कर दी गई है। अब पुलिस का कहना है कि नए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस बारे दीपक डाबर ने शिकायत में बताया है कि कियूष चावला व उसके साथी अक्षय अरोड़ा व कोणार्क मरवाहा ने न सिर्फ उसकी गाड़ी को टक्कर मारी बल्कि उससे मारपीट भी की। तत्पश्चात अपनी ऊँची पहुंच का लाभ लेते हुए उस पर झूठे बयान दे कर पुलिस को गुमराह कर फिर भी दर्ज करवा ली थी। अब दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैँ कि उनकी जान को एक दूसरे से खतरा है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।