





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): ‘फिट सेंट्रल’ अभियान के तहत डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क में बनाए गए वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन खेल सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली की ओर से 23 अक्तूबर को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस पार्क का नाम भारत ही नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध शाकाहारी बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा।