





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): काफी समय से चल रहे पटाखा मार्किट के विवाद का समाधान आखिरकार आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी नरेश डोगरा व एडीसीपी. वनीत कुमार के सहयोग से हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों के बीच हुई सकारात्मक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पटाखा मार्किट पठानकोट बाईपास चौक के पास निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाएगी।