Home Sports जालंधर: काकू आहलूवालिया का ऐलान — सेंट्रल हल्के में नितिन कोहली के...

जालंधर: काकू आहलूवालिया का ऐलान — सेंट्रल हल्के में नितिन कोहली के नेतृत्व में वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर बनेगा पार्क, सरकार से मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग

परिजनों संग निक्कू पार्क से गुरु नानक मिशन तक निकाला गया कैंडल मार्च

ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया ने घोषणा की कि जालंधर सेंट्रल हल्के में आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली की अध्यक्षता में एक नया सार्वजनिक पार्क विश्व प्रसिद्ध शाकाहारी बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पार्क “वरिंदर घुम्मण की मेहनत, अनुशासन और प्रेरणादायक जीवन” की स्मृति को जीवित रखेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

काकू अहलूवालिया ने बताया कि आज वरिंदर घुम्मण की याद में उनके परिजनों और शहरवासियों के साथ nikku पार्क से लेकर गुरु नानक मिशन तक एक कैंडल मार्च भी निकाला गया।

इस दौरान सैकड़ों लोग मौन श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि न्याय की आवाज़ है — ताकि वरिंदर घुम्मण को सच्चा सम्मान मिल सके।

काकू अहलूवालिया ने सरकार से वरिंदर सिंह घुम्मण की असमय और रहस्यमयी मृत्यु की उच्चस्तरीय, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा, “वरिंदर घुम्मण जैसे युवाओं ने पंजाब का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ऐसे खिलाड़ी की मृत्यु की सच्चाई जानना पूरे राज्य का अधिकार है।”