











ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा और भाषा, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण तथा सूचना और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित समागमों की श्रृंखला के तहत जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर और कपूरथला जिलों में होने वाले विभिन्न समागमों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।