Home Crime जालंधर: गोली चली ठा ठा! हुल्लड़बाजों ने Eastwood Village के Security Guard...

जालंधर: गोली चली ठा ठा! हुल्लड़बाजों ने Eastwood Village के Security Guard को रोकने के विरोध में मारी गोली, हमलावर फरार, घायल हॉस्पिटल में दाखिल, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर-फगवाड़ा हाइवे पर गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार Eastwood Village में कुछ युवक हुल्लड़ बाजी कर रहे थे जिनको सुरक्षा कर्मी ने जब रोका तो वह झगड़ा करने लगे और अंततः उन्होंने सुरक्षा कर्मी को गोली मार दी। घायल की पहचान फगवाड़ा के रहने वाले संदीप के रूप में हुई है। वहीं हमलावर तलहन का रहने वाला सूक्खा बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार हमलावर युवक मौके से गोली चला कर सुरक्षा कर्मी को घायल कर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक घायल को निजी हॉस्पिटल में इलाज हेतु दाखिल करवा दिया गया बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस CCTV खंगाल रही है।