Home Crime फगवाड़ा: ‘एस आर’ के अवैध अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़े तार, लुधियाना...

फगवाड़ा: ‘एस आर’ के अवैध अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर से जुड़े तार, लुधियाना तक पहुंचेगी जांच, इम्मीग्रेशन व प्रोडक्शन दफ्तर भी शक के घेरे में, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूर की निगरानी में जहां कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा में पलाही रोड पर अवैध तौर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे फर्जी काल सैंटर का पर्दाफाश किया है। वहीं कपूरथला पुलिस की इस शानदार उपलब्धि के बीच एक ‘एस आर‘ नाम का शख्स मामले में जुड़ता नजर आ रहा है। जहां इस सारे मामले के तार लुधियाना से भी जुड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ‘एस आर’ नामक एक शख्स का इस अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर से सीधा कनेक्शन जुड़ता दिखाई दे रहा है। और सूत्रों अनुसार वह पंजाब के मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी को अपना आका भी बताता है। वहीं उक्त शख्स इम्मीग्रेशन से लेकर गाने व फिल्मे प्रोड्यूस करने का कारोबार भी फैला चुका है।

गौरतलब है कि एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूर के आदेशों पर कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा में चल रहे नकली काल सैंटर का पर्दाफाश कर 38 आरोपियों को भारी संख्या में लैपटाप, मोबाइल फोन तथा लाखों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग की गिरफ्तारी से ठग्गी का शिकार हो रहे आम लोगों को भारी राहत मिलने की उम्मीद है।

क्या कहते हैं एस.एस.पी.

इस संबंध में जब एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूर से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करवाएंगे। इस पूरे मामले में जिस भी शख्स की भूमिका संदिग्ध नजर आई, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपराधियों से साठ गांठ करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पहले भी जिला पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है तथा ऐसे मामले में सामने आए किसी भी पुलिस अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।