Home Crime जालंधर: ब्लास्ट से गूंजा इलाका, व्यक्ति एल्युमीनियम के दरवाजे से बाहर आ...

जालंधर: ब्लास्ट से गूंजा इलाका, व्यक्ति एल्युमीनियम के दरवाजे से बाहर आ गिरा, मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के नार्थ हल्के से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ढन्न मोहल्ले के नजदीक ही स्तिथि डेरियां मोहल्ले में चल रही दशमेश प्रिंटिंग प्रेस में बहुत बड़े धमाके की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार उक्त प्रिंटिंग प्रेस का मालिक सनी एल्युमीनियम के दरवाजे से बाहर जा गिरा जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। मौके पर पुलिस व आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल पहुंच चुके हैं। पुलिस अगली जांच कर रही है। सूत्रों अनुसार प्रिंटिंग प्रेस में करीब 50 लाख रूपए की लागत से लगाई गई नई मशीन में धमाका हुआ बताया जा रहा है।