Home Punjab जालंधर: No Work Day वकीलों का पुलिस की ढीली करगुजारी को लेकर,...

जालंधर: No Work Day वकीलों का पुलिस की ढीली करगुजारी को लेकर, अदालत में खज्जल होते रहे लोग, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में आज यानि सोमवार से वकीलों द्वारा ‘नो वर्क डे’ का ऐलान कर काम काज ठप्प रखा गया। जालंधर बार एसोसिएशन ने आरोप लगाए हैं कि सबूत होने के बाद भी पुलिस ने परविंदर सिंह (संदीप सिंह के पिता) को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके साथ ही सैम कवात्रा के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई है। बता दें कि जालंधर के वरिष्ठ वकील मंदीप सचदेवा को एक फेसबुक अकाउंट से रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं जिसे कनाडा से चलाया जा रहा था। इसके बाद पता चला था कि कनाडा में रह रहा संदीप सिंह उर्फ सन्नी धमकियां देने वाले फेसबुक अकाउंट को चला रहा था। इस मामले में वकील के सहयोग से सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा रंगदारी के पैसे लेने आए युवक को पकड़ा गया था। एसोसिएशन का आरोप है कि पुलिस ने सबूतों के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर उन्होंने ‘नो वर्क डे’ का ऐलान किया है। इस मौके पर प्रधान आदित्य जैन, महासचिव रोहित गंभीर, मंदीप सचदेवा के अतिरिक्त सैंकड़ों वकील उपस्तिथ रहे।