





मेष – पॉजिटिव: दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा और सबको खुशी मिलेगी। नेगेटिव: छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना सही नहीं है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है और मन को भी शांत रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी समय जरूर बिताएं।