Home Crime जालंधर: वाह छाबड़ा कलेक्शन वालेयों! तेज रफ्तार गाड़ी से कुचले मृतक का...

जालंधर: वाह छाबड़ा कलेक्शन वालेयों! तेज रफ्तार गाड़ी से कुचले मृतक का आपने मूल्य 12 लाख डाला, पुलिस ने दबाव में नहीं की कार्यवाही, देर शाम हुआ राजीनामा, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के गोल मार्किट में गत शनिवार देर रात्रि एक बड़ा हादसा घटा जिसमें तेज रफ्तार गाडी ने ZOMATO डिलीवरी बॉय को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लेकिन रविवार पूरा दिन इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट अधीन आते थाना-6 की पुलिस सिर्फ जांच करती रही। जबकि सब साफ था कि गाड़ी कपड़ा कारोबारी छाबड़ा कलेक्शन वालों की थी ओर उसको ध्रुव नामक चालक चला रहा था जोकि उन्हीं के परिवार का सदस्य है। लेकिन न तो कोई मामला दर्ज किया गया और न ही चालक की पहचान के बावजूद उसे गिरफ्तार किया गया। सूत्रों अनुसार रविवार देर शाम मृतक का छाबड़ा कलेक्शन वालों ने 12 लाख रूपए मूल्य डाला और कार्यवाही न होती देख पीड़ित परिवार राजीनामा कर गया। शायक ऐसे में ही पंजाब के युवा विदेश पलायन का सपना अपने दिमाग़ में रखते हैं।