





बयूरो: पंजाब के लुधियाना अधीन आते थाना साहनेवाल में एक धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी मामला दर्ज किया गया है जिसमें एक महिला द्वारा श्री गुरुद्वारा साहिब में खुद कपड़े उतार कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई। जानकारी अनुसार श्री गुरुद्वारा साहिब की चाबियां गायब होने पर उक्त महिला प्रकाश कौर पर शक जताया जा रहा था जिसके लिए उसके पति हरभजन सिंह की मौजूदगी में अन्य श्रद्धालुओं ने उसकी तलाशी लेने की बात कही तो गुस्से में उक्त महिला ने अपने कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र हो गई। जिसकी शिकायत वारिस पंजाब दे अकाली दल के सदस्य जसवंत सिंह चीमा ने स्थानीय थाना में दी जिस पर 298 BNS अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।