





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग द्वारा 25 अगस्त को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, बठिंडा, मोगा, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है और इन इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।