Home Crime जालंधर: गोली चली ठा ठा! निहंग सिंह के बाने में आए थे...

जालंधर: गोली चली ठा ठा! निहंग सिंह के बाने में आए थे हमलावर, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर में गोलियां चलने की खबर सामने आई है जहां युवक और उसकी कार पर गोलियाँ चलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैँ जिन्होंने गोलियाँ चलने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने थाना मक़सूदा के अधीन आते गाँव शेखे में युवक पर तीन फायर किए और उसकी कार पर भी गोली चलाई गई। मौके पर पुलिस मामले की जाँच में लग गई है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले निहंगों के बाने में आए थे। पुलिस ने जाँच शुरु कर दी है।