






बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के स्थानीय होटल में आयोजक KGM (कीर्ति, गीतू उप्पल, मोनिका उप्पल, अंकिता) द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इस दौरान राजविंदर कौर, शैली खन्ना, डा. जसप्रीत, मानिक तलवार, गौरव उप्पल, गगन उप्पल, सीमा सोनी आदि ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।
इस दौरान मुस्कान, गुरजीत, सिमरन ने जज की भूमिका निभाई। इस दौरान तम्बोला, रैंप वाल्क आदि आयोजित किए गए जिसमें मिसेज़ तीज, मिस तीज, बेस्ट वाल्क, बेस्ट आउटफिट, मिसेज़ एवरग्रीन आदि टाइटल से विजेताओं को नवाजा गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को लक्की ड्रा, लक्की डिप निकाल इनाम दिए गए। इस दौरान महिलाओं की पारम्परिक ड्रेसेस आकर्षण का केंद्र रही। लेडीज ने बोलियां डाल खूब मनोरंजन किया। इस दौरान सभी ने अंत में डीजे पर खूब भंगड़ा गिद्दा व डांस किया।
