





बयूरो: जालंधर के सिविल हॉस्पिटल से इस समय की बड़ी खबर आ रही है जहां एक साथ 3 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके पीछे लापरवाही सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन की सामने आ रही है। जानकारी अनुसार सिविल हॉस्पिटल के ट्रामा वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने के चलते एक साथ 3 मरीजों की मौत हो गई है। इन मरीजों में एक नशे की ओवरडज़, दूसरा टीबी तो तीसरा सांप द्वारा काटने के चलते दाखिल करवाया गया था। जिनको ऑक्सीजन प्लांट में आई दिक्कत से बाधित हुई सप्लाई के कारण दम तोड़ना पड़ा। वहीं मौके पर मालूम चला कि पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन प्लांट में दिक्कत बारे उच्च डॉक्टरों को अवगत करवाया गया था और लगातार उन्हें सूचना दी जा रही थी। लेकिन उनकी लापरवाही के चलते ऑक्सीजन प्लांट ठीक नहीं हो सका और अब 3 मरीजों ने अपनी जान से हाथ धो दिया है। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधकों का कहना है कि मरीज सीरियस ही थे, लेकिन परिजनों में इस समय रोष व्याप्त है।