Home Punjab जालंधर: कल बंद रहेगी बिजली सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक,...

जालंधर: कल बंद रहेगी बिजली सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, फगवाड़ा गेट की Underground Cable बदली जाएगी, पढ़ें व जानें कौन कौनसा इलाका रहेगा प्रभावित

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के 66 केवी रेडियल सब स्टेशन बशीरपुरा से चलते 11 केवी फीडर फगवाड़ा गेट (श्रेणी 1) की 11 केवी अंडर ग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके कारण इस फीडर का लोड अस्थायी रूप से 11 केवी प्रताप बाग फीडर पर डाल दिया गया था। इसके कारण प्रताप बाग फीडर पर ओवरलोडिंग होने के कारण इस फीडर की सप्लाई सुचारू रूप से चलाने में काफी परेशानी आ रही थी। जिसके लिए अब 33,31,687/- रुपए का एस्टीमेट पास करके 11 केवी फीडर फगवाड़ा गेट की 11 केवी अंडर ग्राउंड क्षतिग्रस्त केबल को बदलने का कार्य शुरू किया जा रहा है ताकि आने वाले गर्मियों के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई दी जा सके। इस कार्य को करने के लिए बुधवार दिनांक 16-07-2025 को 11 केवी प्रताप बाग फीडर, 11 केवी मंडी रोड, 11 केवी, सेंट्रल मिल, 11 केवी रेडियल सब-स्टेशन से चलने वाले रेलवे रोड, 11 केवी अड्डा होशियारपुर, 11 केवी लक्ष्मीपुरा फीडर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगे। जिसके कारण निम्नलिखित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

प्रताप बाग, फगवाड़ा गेट, आवा मोहल्ला, रायजपुरा, चहार बाग, रस्ता मोहल्ला, खोदिया मुहल्ला, सईदा गेट, खजुरा मुहल्ला, चोंक सूडा, शेखान बाजार, तल्ली मुहल्ला, मुहल्ला कोट पक्षियां, संतोषी नगर, धन्न मुहल्ला, पुरानी रेलवे रोड, किला मौहल्ला, पंज पीर, काजी मौहल्ला, अटारी बाजार, मंडी रोड, प्रताप रोड, कृष्ण नगर, भगत सिंह चौक, किशनपुरा, अजीत नगर, बलदेव नगर, दौलतपुरी, लक्ष्मीपुरा, जगतपुरा