Home Crime जालंधर (Exclusive) : खूनी हाथापाई कांग्रेसी पार्षद व AAP के रहे पार्षद...

जालंधर (Exclusive) : खूनी हाथापाई कांग्रेसी पार्षद व AAP के रहे पार्षद उम्मीदवार के बीच, सिविल में MLR कटवा रहे दोनो पक्ष: सूत्र, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के नगर निगम से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के एक धार्मिक स्थल से वहां चल रहे कार्यक्रम से निकले 1 कांग्रेसी पार्षद (बंटी नीलकंठ) व 1 AAP के रहे पार्षद उम्मीदवार (निखिल अरोड़ा) की बाहर सड़क पर खूनी हाथापाई हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार धार्मिक स्थल (श्री महालक्ष्मी मंदिर) के बाहर सड़क पर अचानक उस समय माहौल गर्मा गया जब कांग्रेसी पार्षद व AAP के रहे पार्षद उम्मीदवार के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस और फिर एक दम से हाथापाई हो गई जिसका परिणाम खूनी टकराव तक पहुंच गया। लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनो पक्ष सिविल हॉस्पिटल में MLR कटवाने पहुंचे हैं। अब आन वाला।समय बताएगा की यह मामला क्या करवट लेगा।