Home Crime जालंधर: गोली चली ठा ठा! पुलिस व गैंगस्टरों के बीच, 2 जख्मी...

जालंधर: गोली चली ठा ठा! पुलिस व गैंगस्टरों के बीच, 2 जख्मी हालात में गिरफ्तार, हथियार व नशा पदार्थ बरामद, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर में सोमवार सुबह देहात पुलिस और गैंगस्टरों में एनकाउंटर हुआ जिस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।  इसमें दो गैंगस्टरों को गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार पंजाब के जालंधर  में देहात पुलिस ने शाहकोट में ड्रग सप्लाई करने आए दो गैंगस्टरों को घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। ये मुठभेड़ शाहकोट के कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ उस समय हुई जब दोनों गैंगस्टर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी सहित अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

मौके से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद तुरंत मामले की जानकारी जब उच्च अधिकारियों को दी गई तो एसएसपी सहित अन्य उच्च अधिकारी जल्द मौके पर पहुंचेंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अब जांच की जा रही है कि दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब के किन किन जिलों में मामले दर्ज हैं और उनके द्वारा अन्य कौन कौन सी वारदातें की गई हैं। साथ ही ये भी पता लगाया जाएगा कि कौन कौन सी वारदात आरोपियों ने करनी थी।