Home Punjab जालंधर: BOYCOTT OPPO का सभी मोबाइल विक्रेताओं ने किया समर्थन, पढ़ें व...

जालंधर: BOYCOTT OPPO का सभी मोबाइल विक्रेताओं ने किया समर्थन, पढ़ें व देखें

No Sale, No Payment, No Stock Display : राजीव दुग्गल

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में सभी मोबाइल विक्रेता एकजुट नजर आ रहे हैं। जानकारी अनुसार मोबाइल कम्पनी OPPO के खिलाफ सभी मोबाइल विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। यह मामला अब सिर्फ कम्पनी व मोबाइल विक्रेताओं के बीच नहीं बल्कि जनतक हो गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर इस संबंधी पोस्ट अपडेट की जा रही है।

इस बारे विभिन्न मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान जिनमें राजीव दुग्गल, राजेश बाहरी व कुक्कू मक्कड़ आदि शामिल हैं ने इसे समर्थन दिया है। सभी मोबाइल विक्रेताओं ने एक ही नारा ‘ No Sale, No Paymnet, No Stock Display’ देते हुए पोस्ट शेयर की हैं। उनके समर्थन में अन्य मोबाइल विक्रेताओं ने भी इसको समर्थन देने का इशारा दिया है।