Home Religious सोमवार व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी, रकम के लेन देन की बाधा दूर...

सोमवार व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी, रकम के लेन देन की बाधा दूर होगी, अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें, वायदा पूरा न कर पाने के चलते अपमानित होना पड़ेगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आय के नये स्रोत निर्मित होने की सम्भावना है। धन से जुड़ी हुयी समस्याओं का निवारण होगा। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। सन्तान के लिये पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे। बढ़ते हुये खर्चों को नियन्त्रित करने में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन

आज परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। काम के बोझ में कमी आयेगी। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। प्रेमी जन की नाराजगी दूर करने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं।

कर्क

आज आर्थिक मामलों को लेकर लापरवाही करना उचित नहीं है। आपके व्यवहार में अहंकार व अधिकार जताने की प्रवृत्ति हो सकती है। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी मेहनत और योग्यता पर सन्देह न करें। दोपहर को आपके काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

सिंह

आज आपके दिन की शुरुआत शुभ समाचार से हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। शाम को परिजनों की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक बातों का तनाव न लें। नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे।

कन्या 

आज आप किसी कठिन प्रकल्प को चुन सकते हैं। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य जिम्मेदारी वाला कार्य सौंप सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। दैनिक कार्यों के प्रति अरुचि हो सकती है।

तुला

आज आपकी प्रशंसा होगी। दूर के रिश्तेदारों से आज मुलाकात होगी। घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। शाम को शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ व अध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे।

वृश्चिक

आज करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। आज आपको पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। करियर को लेकर थोड़े विचलित हो सकते हैं। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु

आज परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। काम का दबाव कम होने से मन हल्का रहेगा। आपको अनुभवों का लाभ मिलेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।

मकर

आज सफलता मिलने की सम्भावना है। आवश्यक कार्य विलम्ब के साथ पूर्ण होंगे। नये लक्ष्यों को निर्धारित व क्रियान्वित कर सकते हैं। नये विचारों के प्रभाव में आयेंगे। साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ

आज घर में सौभाग्य का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। रकम के लेन-देन की बाधा दूर होगी। अध्यापन में सफलता मिलेगी। लम्बी यात्राओं के लिये समय शुभ है। अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें।

मीन

आज नया सीखने की योजना बना सकते हैं। किसी वादे को पूरा न कर पाने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के व्यवहार से निराश हो सकते हैं। पैतृक कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिना माँगे सलाह देना उचित नहीं है।