आज कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। अनुसन्धान सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुये लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप परिवार को पर्याप्त समय देंगे। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यकलापों में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ
आज आपके ऊपर कुछ अनावश्यक दबाव बन सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आपका हृदय व्यथित हो सकता है। अपने शत्रुओं को कमजोर समझने की गलती न करें। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। आज बड़ा निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये।
मिथुन
आज जॉब में स्थान बदलने के लिये दिन शुभ है। नयी पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन रोमान्स से भरपूर रहने वाला है। होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबार में आमदनी काफी तेजी से बढ़ने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
कर्क
आज विरोधियों के पर काफी हावी रहेंगे। कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज दूर होगा। समाज में आपका काफी सम्मान बढ़ने वाला है। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। कारोबार में सहयोगी जुड़ सकते हैं।
सिंह
आज अच्छा लाभ होगा। शत्रु आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास करेंगे पर सफल नहीं होंगे। अध्यात्मिक विषयों और दर्शन को लेकर उत्साहित रहेंगे। उच्च अधिकारियों के लिये आज का दिन शान्तिदायक हो सकता है। कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं।
कन्या
आज रोगियों को तनाव और मेहनत वाले कार्यों से बचना चाहिये। आपको अपनी छवि की काफी चिन्ता रहेगी। यात्रा अत्यन्त खर्चीली और उदासीन हो सकती है। अपनी कमजोरियों पर पर्दा न डालें। कार्यक्षेत्र में इच्छानुसार काम होंगे।
तुला
आज वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल शान्त हो सकती है। आपके हितचिंतक आपको अच्छी सलाह देने का प्रयास करेंगे। कारोबार में विस्तार करने के लिये अच्छा वक्त है। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास और मजबूती बढ़ेगी।
वृश्चिक
आज अति आत्मविश्वासी रवैये से बचना चाहिये। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। लेकिन आप सब आसानी से सम्भाल लेंगे। विरोधी हितैषियों से आलोचना कर सकते हैं।
धनु
आज धन लाभ हो सकता है। युवाओं की करियर की चिन्ता दूर होगी। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक विचारों के कारण लोगों के बीच लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। साझेदारों के साथ मतभेद दूर होंगे।
मकर
आज क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है। धन को लेकर किसी से वादा न करें। यदि काम पर एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं तो नया सीखने का प्रयास करना चाहिये। अपने निजी कार्य दूसरों के विश्वास में न छोड़ें। विद्यार्थी काफी चिन्तित रहेंगे।
कुंभ
आज आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। यदि आप जॉब बदलना चाह रहे हैं तो दिन विशेष रूप से अनुकूल है। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। निजी सम्बन्धों की समस्या को सुलझा लेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। समाज सेवा में आप काफी सहभागी रहेंगे।
मीन
आज परेशानियाँ आ सकती हैं। अपरिचित लोगों से निजी बातें शेयर न करें। आप अपनी ही बातों में उलझ जाते हैं। बोलचाल में विशेष सावधानी रखें। काम समय पर होने के कारण मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।