Home National AAP ने जीती उपचुनावों में लुधियाना (वेस्ट) व गुजरात की विसावदार सीट,...

AAP ने जीती उपचुनावों में लुधियाना (वेस्ट) व गुजरात की विसावदार सीट, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल कर ली है. संजीव अरोड़ा ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हरा दिया।

उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को कुल 35179 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के भरत भूषण आशु को 24542 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले, जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मन 8203 वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

गुरप्रीत बसी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

गौरतलब है कि यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बसी गोगी के निधन के कारण कराया गया था. मतदान 19 जून को हुआ था, जिसमें कुल 51.33 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी. यह 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लगभग 13 प्रतिशत कम है, तब 64 प्रतिशत मतदान हुआ था.

गुजरात के विसावदार में भी आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने 17554 वोटों से जीत हासिल की है।