








बयूरो: जालंधर में PIMS हॉस्पिटल के सामने एक प्लॉट में भरती डालने को लेकर शुरु हुए विवाद ने गोली चलने का रूप धारण कर लिया था। इस मामले में ‘कलेर’ परिवार पर अपने सरकारी मिले हुए पुलिस मुलाजिम के सरकारी वेपन से गोली चलवाने के आरोप दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए थे। प्रबल सरिया के मालिक सुलक्ष्ण सिंह निवासी 291 डिफेन्स कॉलोनी के मैनेजर हरप्रीत सिंह पुत्र ओंकार सिंह वासी 384/18 कृष्णा नगर, बस्ती बावा खेल ने इस बारे थाना-7 में शिकायत दर्ज करवाई थी।