Home Punjab जालंधर: ह्यूमेनिटी NGO ने विनय मंदिर-PPR मार्किट रोड पर लगाई छबील, पक्षियों...

जालंधर: ह्यूमेनिटी NGO ने विनय मंदिर-PPR मार्किट रोड पर लगाई छबील, पक्षियों के लिए वितरित किए पॉट्स, पढ़ें व देखें

सभी से अपील, घर के बाहर पॉट्स में पानी व दाना भर कर अवश्य रखें, इतनी गर्मी में बेजुबानों का भी जरूर सोचें : संजीवा थमन

बयूरो: जालंधर के विनय मंदिर-PPR मार्किट रोड पर ह्यूमेनिटी NGO की ओर से जहाँ छबील का आयोजन किया गया वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए भी पॉट्स वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधान संजीवा थमन ने कहा कि इतनी गर्मी में जहाँ उनके NGO ने राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पॉट्स वितरित किए। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी अपने घरों के बाहर उसमें पानी व दाना भर कर रखें ताकि इतनी गर्मी में बेजुबान पक्षियों को भी राहत मिल सके। इस मौके पर रंजीत, शमशेर, नितिका, जुगनू चोपड़ा आदि मौजूद रहे।