आज सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक प्रयोग करना चाहिये। किसी से सम्बन्धों को दूसरों के कारण प्रभावित न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्र पढ़ाई को लेकर लापरवाह न रहें। उच्च अधिकारी स्थानान्तरण को लेकर विचार कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल चलती रहेगी।
वृषभ
आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में नये तरीके अपना सकते हैं। वैवाहिक जीवन रोमान्टिक रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भावनात्मक सम्बन्ध गहरे होंगे। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक सम्बन्ध सुधरेंगे।
कर्क
आज व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। नये लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हे साधने की कोशिश करेंगे। घर का वातावरण बहुत ही शान्तिपूर्ण रहेगा। आपकी दिनचर्या बेहद सन्तुलित रहेगी। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति एकाग्र रहेंगे।
सिंह
आप आज आपके काम थोड़े मन्द गति से होंगे। शरीर में आलस्य और सुस्ती छा सकती है। परिजनों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है।
कन्या
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सम्पत्ति के विक्रय को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लोग आपकी सोच और कार्यप्रणाली से काफी सहमत रहेंगे। मन में विचारों की अधिकता रहेगी।
तुला
आज कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। घर के लिये नयी वस्तुयें खरीद सकते हैं। समय का सार्थक उपयोग कर पायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आज तले हुये भोजन का सेवन न करें। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज आज आप सन्तान की शिक्षा पर अधिक ध्यान देंगे। सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घनिष्ठता का आनन्द लेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें।
धनु
आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। हल्की-फुल्की बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी आपसे कुछ उपहार की अपेक्षा रख सकता है। धन के मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। सम्पत्ति के मामले अटक सकते हैं।
मकर
आज लाभ मिलेगा। प्रबल इच्छाशक्ति से नये कार्यों को शुरू कर सकते हैं। अधिकारी आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। नये क्लाइंट्स के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी।
कुंभ
आज पनी परेशानियों को दोस्तों के साथ शेयर करें आपको बहुत अच्छा लगेगा। फाइनेन्स से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। आज खाली समय में पसन्दीदा संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह लेने को उत्सुक रहेंगे।
मीन
आज दिन राहत भरा रहने वाला है। पूर्व में किये गये वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आयेगी। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द्र का वातावरण रहेगा। फैशन उद्योग से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है।