Home Crime जालंधर: Filmy तरीके से MP पुलिस के SHO ने रिक्शा चालक व...

जालंधर: Filmy तरीके से MP पुलिस के SHO ने रिक्शा चालक व अन्यों ने गन्ने के रस बेचने वाला बन पकड़े नशा तस्कर, पढ़ें व देखें

ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): जालंधर से एक पुलिस द्वारा फिल्मी स्टाइल में तस्कारों को पकड़े जाने की खबर सामने आई है जहां मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने जालंधर से 2 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया। थाना जैतापुर प्रभारी और उनकी टीम ने जालंधर के शाहकोट में एक हफ्ते तक भेष बदलकर निगरानी की इसके बाद आखिरकार 2 फरार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक बना तो दूसरा गन्ने का रस बेचता हुआ दिखा। 

30 मई को खरगोन पुलिस ने 2 हथियार तस्कर वीरपाल सिंह और जगविंदर सिंह को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था लेकिन उसी रात दोनों आरोपी थाना जैतापुर से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। जांच में यह पता चला है कि दोनों आरोपी आगरा-मुंबई हाईवे से होते हुए पंजाब पासिंग ट्रक में बैठकर फरार हुए थे।

जानकारी मिलने पर जैतापुर पुलिस टीम जालंधर पहुंची और उनकी एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाश शुरू की वहीं दूसरी टीम ने भेष बदलकर आरोपियों की रेकी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने खुद रिक्शा चलाकर इलाके की निगरानी की। वहीं दूसरा पुलिसकर्मी गन्ने का रस बेचता रहा।