आज वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। अपना दिन शान्ति और प्रेम पूर्वक बिताने का प्रयास करें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे नाराज हो सकते हैं। खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें।
वृषभ
आज जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ायेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी उत्पन्न होगी। नयी जॉब आरम्भ कर सकते हैं। विवादों से बचें। आप अत्यन्त तीव्र गति से अपने कार्य पूर्ण करेंगे। नई योजनाओं पर धन खर्च कर सकते हैं।
मिथुन
आज प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अत्यन्त सुखद रहेंगे। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी हो सकती है। आज उधार लेने से आपको बचना चाहिये। पुरानी बातों पर अधिक विचार न करें। आज आपको केवल काम पर ध्यान देना चाहिये।
कर्क
आज आपको परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव का अनुभव कर सकते हैं। अपने प्रेमी से मन की बातें अवश्य करें। आज सभी कार्यों को एकाग्र होकर करें। मित्रों की सहायता से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।
सिंह
आज व्यापार में उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक समस्या दूर होगी।
कन्या
आज परिवार के लोग सहयोग देंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा। जटिल मामलों को सरलता से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं।
तुला
आज दिनचर्या अनियमित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में रखें। दूसरों के अतिरिक्त स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। आज किसी अन्य से अधिक अपेक्षा न रखें।
वृश्चिक
आज आय के नये स्रोत मिलेंगे। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिल सकती है।
धनु
आज कारोबार से जुड़े लोगों को कमियों और गलतियों का मूल्याङ्कन करना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अधिक भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। नेत्रों में कुछ समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बातें सुननी पड़ सकती है।
मकर
आज तनावयुक्त परिस्थितियाँ सामान्य हो जायेंगी। सम्पत्ति के लेन-देन से लाभ मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं।
कुंभ
आज सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। पारिवारिक जीवन अत्यन्त आनन्दमय रहेगा। हाथ में आये अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद सन्तुष्ट नहीं रहेंगे।
मीन
आज आपकी प्रशंसा होगी। अचानक प्राप्त हुये अवसरों से गदगद रहेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहने वाले हैं। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन अच्छा है। जॉब में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी।