Home Religious मंगलवार तकनीकी कार्यों में धनलाभ मिलेगा, लम्बी यात्रा संभव, रुचि अनुसार काम...

मंगलवार तकनीकी कार्यों में धनलाभ मिलेगा, लम्बी यात्रा संभव, रुचि अनुसार काम करना फायदेमंद रहेगा, दिखावे में नुकसान होगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आज विवादों से दूर रहें। आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार कर उसमें सुधार कर लेना हितकर होगा। स्वार्थी प्रवृत्ति के मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। आज यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।

वृषभ

आज परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। घरेलू उलझनों से आपको छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से आप सभी काम करेंगे। कारोबार में आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिये दिन उत्तम है। जल्दबाजी में कार्य न करें।

मिथुन

आज कार्यशैली से लोग बहुत प्रसन्न रहेंगे। लम्बे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। अपने सहकर्मियों पर विश्वास बनाये रखें। जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज आपको अपनी काबिलियत सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन आप अपनी लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज थोड़ा गम्भीरता दिखाना आवश्यक है। व्यर्थ की यात्राओं में समय व्यर्थ हो सकता है। बच्चों के साथ आज चर्चा अवश्य करें। समस्याओं को समझने में सरलता होगी।

सिंह

आज अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप जल्दी में काम समेटने की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेगा। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। करीबी लोगों का निरादर न करें। आपका मनोबल कमजोर रहेगा।

कन्या

आज मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में अत्यन्त वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा।

तुला

आज कार्यस्थल में व्यस्तता बढ़ सकती है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिये बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं। आज आप गृहकार्यों में अत्यन्त व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। अपना समय व्यर्थ न करें।

वृश्चिक

आज उत्साह से काम करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अनुशासन का अत्यधिक ध्यान रखेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक शान्ति के लिये अकेले में समय बिताना चाहेंगे। धन की समस्या दूर होगी।

धनु

आज किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने की सम्भावना है। आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर

आज शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति होगी। मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

कुंभ

आज अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। तकनीक सम्बन्धी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। रुचि के अनुसार काम करने से लाभ होगा।

मीन

आज किसी परेशानी से घिर सकते हैं। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।