





बयूरो : इंग्लैंड में अगले माह शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की श्रृखंला के लिए बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टेस्ट टीम की घोषणा करते हुए कहा कि शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे और रिषभ पंत उप कप्तान होंगे।