





बयूरो: पंजाब सरकार ने शुक्रवार, 30 मई 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मद्देनजऱ यह गजटेड छुट्टी घोषित की है। इस दिन राज्य भर के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के अलावा सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।