Home Punjab जालंधर: Blackout पिछले 12 घंटों से लगभग पूरे शहर में, बिजली विभाग...

जालंधर: Blackout पिछले 12 घंटों से लगभग पूरे शहर में, बिजली विभाग की मौसम अलर्ट के बावजूद तैयारी ‘0’, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर में कल देर शाम मौसम विभाग के अलर्ट अनुसार तेज हवाएं व बारिश हुई जिसने शहर में काफी तबाही मचाई। कहीं बड़ा पोल राहगीर व गाड़ियों पर गिर गया तो कहीं लोहे की ग्रिलें नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गई तो कहीं सोलर प्लांट ही उखड़ कर गिर गया।

इस सब के बीच शहर में लगभग हर क्षेत्र में तेज हवाएं चलने आरम्भ से लेकर खबर लिखे जाने तक बिजली विभाग की ओर से Blackout देखने को मिला। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने आरम्भ कर दिए हैं कि बिजली विभाग का शिकायत वाला नंबर तक स्विच ऑफ आ रहा है।

जानकारी अनुसार सोडल इलाके से लेकर भगवान श्री वाल्मीकि चौक, प्रताप बाग़, मॉडल टाउन, 66 फुटी रोड, चीमा चौक, श्री गुरु रविदास चौक, वडाला चौक, आदर्श नगर, बस्तियात आदि इलाके में पिछले करीब 12 घंटे से बत्ती गुल है। गौरतलब है कि इस ब्लैकआउट ने लगभग पूरा शहर अपनी चपेट में लिया हुआ है। चाहे हवाएं व बारिश रुक गई हैं लेकिन अभी तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई है।

इस बारे जब बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक तो नुकसान बहुत हुआ है। दूसरा ग्राउंड स्टाफ हड़ताल पर था, तीसरा रात के अंधेरे में फाल्ट ढूंढने खासे मुश्किल थे। उन्होंने बताया कि दिन चढ़ते ही कोशिश है कि जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई प्रत्येक इलाके में बहाल कर दी जाए।