Home Sports विराट कोहली ने 14 साल बाद लिया टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, खेलते...

विराट कोहली ने 14 साल बाद लिया टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, खेलते रहेंगे वनडे, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. 36 साल के व‍िराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेल‍ियाई दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. कोहली का टेस्ट डेब्यू जून 2011 में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ किंग्सटन में हुआ था.

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिससे खेल के लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया. वह अब केवल वनडे में खेलेंगे. उनके संन्यास के साथ ही टेस्ट प्रारूप से भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों का बाहर होना जारी है. रविचंद्रन अश्विन (दिसंबर में) और रोहित शर्मा (पिछले सप्ताह) भी इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं.

कोहली का ये संन्यास का फैसला ऐसे समय में आया है जब चयनकर्ता कुछ ही दिनों में इंग्लैंड में अगले महीने होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने वाले थे. बता दें कि कोहली ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.