मेष-क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर शंका न करें।
वृषभ-कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता से मन अप्रसन्न रहेगा।
मिथुन-आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुख को छिपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
कर्क-दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
सिंह-अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
कन्या-पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है, ताकि काम न बिगड़े।
तुला-निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृश्चिक-भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। अपना संपर्क बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
धनु-व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
मकर-अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
कुंभ-दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
मीन-आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। योजनाओं के अनुसार कार्य हो सकेंगे।