Home Education Big Update, CBSE Board 1Oth-12th Result, पढें व देखें

Big Update, CBSE Board 1Oth-12th Result, पढें व देखें

ब्यूरो: CBSE  के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स कहती है कि आज (12 मई) कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम 2025 घोषित कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सटीक तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है.

CBSE रिजल्ट को लेकर डेप्यूटी सेक्रेट्री नीति शंकर शर्मा ने कहा है कि आज नतीजे जारी किए जाने को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है.  अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट अनाउंसमेंट डेट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. ऐसे में ये क्लियर नहीं कहा जा सकता है कि नतीजे कब जारी किए जाएंगे. नीति शंकर शर्मा ने कहा है कि रिजल्ट अनाउंसमेंट डेट फाइनल होने के बाद जानकारी दे दी जाएगी.

Result घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को गलत सूचना से बचने और अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है.

सीबीएसई रिजल्ट 2025 की मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे ज़रूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा. सीबीएसई रोल नंबर प्रत्येक छात्र के लिए अद्वितीय पहचानकर्ता के रूप में कार्य करता है. चाहे आप डिजिलॉकर, उमंग या सीबीएसई परिणाम वेबसाइट का उपयोग कर रहे हों, परिणाम एक्सेस के हर चरण में रोल नंबर की आवश्यकता होती है.