


बयूरो: जालंधर में एक बार फिर गोलियां चलने की बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों अनुसार यह एक गैंगवार बताई जा रही है। जानकारी अनुसार बस्ती बावा खेल नजदीक शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में 2 गैंग के बदमाशों के बीच गोलियां चली है, जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस दौरान 1 व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है जिसके करीब 3 गोलियां लगी है और घायल अवस्था में उसे निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक हीरज उर्फ़ टीनू को जांघ में 1 व पेट में 2 गोलियां लगी हैं। शुरुआती जांच में गैंगवार के कारण गोलियां चली बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण फतह और गुज्जर गैंग के बदमाशों के बीच गोलियां चली है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है, जिन्होंने घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।